सौरभ की रिपोर्ट
सोनभद्र। जनपद के घोरावल नगर में दशमिहवा तालाब स्थित कुटिया पर स्व• शिवराज महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह परंपरा वर्षों से लगातार निभाई जा रही है, जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्र के लोग मिलकर सहयोग करते हैं। भंडारे के आयोजन में शुभम, राजेश, प्रसून मुम्र सहित अन्य आयोजक पूरे सेवाभाव के साथ व्यवस्थाओं में जुटे रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
.