Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

सोनभद्र। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद सोनभद्र के सभी मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पूरे अभियान की निगरानी जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने स्वयं संभाली। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने राबर्ट्सगंज स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज का भ्रमण कर बीएलओ द्वारा की जा रही मतदाता सूची के वाचन की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं को सूची से जुड़ी हर जानकारी स्पष्ट रूप से दी जाए।

कार्यक्रम के दौरान बीएलओ के पास फॉर्म 6, 7 और 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहे, ताकि नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से संबंधित कार्य मौके पर ही कराया जा सके। डीएम के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार भ्रमण कर कार्यक्रम की समीक्षा करते रहे। इस अवसर पर नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।





Top