Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सोनभद्र। जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र में वांछित अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने डुगडुगी बजवाते हुई मुनादी की कार्रवाई की। पुलिस ने चेतावनी देते हुए की आरोपी नियत समय के भीतर कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ तो आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।


Blog single photo


उपनिरीक्षक रामज्ञान यादव ने बताया कि अभियुक्त अमित मौर्या, पुत्र संतोष मौर्या, निवासी ग्राम नौगवां पेढ़, थाना घोरावल की तलाश की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने पर माननीय सत्र न्यायाधीश/स्पेशल पॉक्सो न्यायालय सोनभद्र द्वारा धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत आदेशिका जारी की गई थी। उक्त आदेश के अनुपालन में थाना घोरावल पुलिस द्वारा विधिक प्रक्रिया के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। निरीक्षक अपराध शमशेर यादव और पुलिस बल के साथ अभियुक्त के घर तथा सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर मुनादी कराते हुए न्यायालयीय उद्घोषणा की गई।




Top