Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  बाबू लाल शर्मा संवाददाता

♦️सड़क परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार में कार्यरत अजय कुमार रजक ने करीब 100 जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए।

म्योरपुर/सोनभद्र। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भारतीय युवा शक्ति संगठन की ओर से आश्रम मोड़ पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। सड़क परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार में कार्यरत अजय कुमार रजक ने करीब 100 जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए। परंपरा के अनुरूप आयोजन स्थल पर तिल–गुड़ और चूड़ा का भी वितरण किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और जरूरतमंद लोग कार्यक्रम में पहुंचे, कंबल पाकर उनके चेहरे पर संतोष और खुशी नजर आई। इस अवसर पर अजय कुमार रजक ने कहा कि क्षेत्र में जल संकट और प्रदूषण जैसी समस्याएं गंभीर हैं, जिनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।


Blog single photo


उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा और लोगों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन में संजय कन्नौजिया, सोनबच्चा कनौजिया, विकास कनौजिया, अभिषेक कनौजिया, राकेश जायसवाल, कुनाल कुमार, अंकित जायसवाल, आनंद तिवारी, दिनेश जायसवाल, प्रशांत दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया।




Top