Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में हुआ हादसा

सोनभद्र। जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के टोला खैरटिया में हाई टेंशन बिजली टॉवर पर चढ़े एक युवक की गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद थे और लगातार उसे समझाने- बुझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान युवक अचानक संतुलन खो बैठा और टॉवर से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

युवक के टॉवर पर चढ़ते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर ओबरा थाना पुलिस और प्रशासनिक अमला तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा था। पुलिस की ओर से युवक के नशे की हालत में होने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। युवक किन परिस्थितियों में हाई टेंशन टॉवर पर चढ़ा, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।





Top