Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

मुख्य अभियुक्त भोला प्रसाद की चल-अचल संपत्तियां न्यायालय के आदेश पर जब्त

सोनभद्र। मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत SIT सोनभद्र द्वारा कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी प्रकरण में एक अहम कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।

थाना रॉबर्ट्सगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0–1191/2025 के अंतर्गत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(क) बीएनएस एवं धारा 27-ए, 29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित इस मामले में मुख्य अभियुक्त भोला प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रामदयाल को विदेश भागने के प्रयास के दौरान कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह जिला कारागार सोनभद्र में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध है।

*जांच में सामने आए अहम तथ्य*

SIT की विस्तृत विवेचना में यह तथ्य उजागर हुआ कि अभियुक्त द्वारा कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के लिए संगठित नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। इस अवैध गतिविधि से अर्जित की गई संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग ₹28 करोड़ 50 लाख आंका गया है।

अपराध से अर्जित इन चल एवं अचल संपत्तियों को चिन्हित कर धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत कुर्की की रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की गई। न्यायालय द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 22.01.2026 को संपत्तियों की कुर्की का आदेश पारित किया गया।

*कुर्क की गई संपत्तियों का विवरण*

1. बैंक खाते / जमा धनराशि

Indian Bank, शम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय शाखा, वाराणसी—

खाता संख्या 7622620712 – ₹53,93,276 (फिक्स्ड डिपॉजिट)

खाता संख्या 8069294902 – ₹60,00,000 (फिक्स्ड डिपॉजिट)

खाता संख्या 7610416827 – ₹1,44,226.94 (डेबिट फ्रीज)

खाता संख्या 7724136676 – ₹5,45,380.05 (डेबिट फ्रीज)

2. वाहन (चल संपत्ति)

Mercedes-Benz GLS-450D 4MATIC

पंजीकरण संख्या – UP-32-PV-1111

क्रय मूल्य – ₹1,37,25,000

अनुमानित वर्तमान मूल्य – ₹1,22,15,000

3. अचल संपत्ति (आवासीय भवन)

मकान संख्या C-27/142-C-1, जगतगंज, चेतगंज, वाराणसी

स्वामिनी – शारदा जायसवाल

क्रय मूल्य – ₹1,98,00,000

रजिस्ट्री दिनांक – 16.02.2023

मकान संख्या C-19/15-M-3-A-6, हबीबपुरा लल्लापुरा खुर्द वार्ड, वाराणसी

स्वामिनी – शारदा जायसवाल

क्रय मूल्य – ₹1,05,00,000

रजिस्ट्री दिनांक – 14.02.2023

भवन संख्या B-38/2-63-65-N, तुलसीपुर वार्ड, भेलूपुर, वाराणसी

स्वामिनी – शारदा जायसवाल

प्रोपराइटर – Shaili Traders

क्रय/अनुमानित मूल्य – ₹23,00,00,000

रजिस्ट्री दिनांक – 05.07.2025

कुर्की की कार्रवाई

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 23.01.2026 को जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी (न्यायिक) पिंडरा की उपस्थिति में क्षेत्राधिकारी नगर सोनभद्र रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में SIT सोनभद्र एवं पुलिस टीम द्वारा वाराणसी जनपद में चिन्हित संपत्तियों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई संगठित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध एक सख्त और निर्णायक कदम है। सोनभद्र पुलिस एवं SIT द्वारा भविष्य में भी ऐसे अपराधों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।





Top