Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• खेल प्रतियोगिताएं, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र

घोरावल(सोनभद्र) तहसील क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार की जयंती के अवसर पर गुरुवार व शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले दिन कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, कुर्सी दौड़ व बालिका लंबी कूद सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनका शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुज त्रिपाठी (खेलकूद अधिकारी घोरावल) एवं विशिष्ट अतिथि एसआई राम ज्ञान यादव ने किया। दूसरे दिन प्रथम पाली में मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार ने मंगल बियार के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा विजेताओं को प्रमाण पत्र व टी-शर्ट प्रदान की। 200 मीटर बालिका दौड़ में नीतू प्रथम, शिवानी द्वितीय व अर्चना तृतीय रहीं, 400 मीटर दौड़ में पल्लवी प्रथम, अमृता द्वितीय व अमृता तृतीय रहीं, लंबी कूद में गोपाल प्रथम, शिवम द्वितीय व रोहित तृतीय तथा कुर्सी दौड़ में शीनू प्रथम, आयुष द्वितीय व अंकित पटेल तृतीय रहे।


Blog single photo


द्वितीय पाली में मुख्य अतिथि सोहनलाल माली (उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग आयोग), विशिष्ट अतिथि विधायक अनिल कुमार मौर्य व शिव मंगल बियार (सदस्य, पिछड़ा वर्ग आयोग) ने पुष्पांजलि अर्पित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया, जिसमें कबड्डी में अहरौरा टीम प्रथम व जोगिनी टीम द्वितीय रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमृता बियार, पल्लवी, शिवानी, अर्चना बियार, नीतू, निधि आदि ने भाग लिया। आयोजन मंगल बियार स्मृति सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया, जिसके आयोजक मोहनलाल बियार रहे। मंचासीन अतिथियों ने काशी प्रसाद मौर्य व मुर्शीद जमाल को प्रणाम पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया, जबकि सभी अतिथियों को मोहनलाल बियार ने अंगवस्त्र व मंगल बियार की फोटो भेंट की। कार्यक्रम का संचालन मोहनलाल बियार ने किया तथा उमेश कुमार, फूलचंद, श्याम सुंदर, राज नारायण, अमर भारती, गुलाब प्रसाद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।




Top