Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• निजी अस्पतालों की अनियमितता व चिकित्साप्रतिपूर्ति मुद्दों पर छह बिंदुओं में रखी गई समस्याएं

सोनभद्र। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्र के क्रम में चतुर्थ श्रेणी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजाराम दुबे द्वारा वार्ता के लिए समय मांगा गया था, जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से 24 जनवरी 2026 को बैठक हेतु आमंत्रण जारी किया गया। निर्धारित तिथि पर जिलाध्यक्ष राजाराम दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ से मुलाकात कर क्रमबद्ध तरीके से छह बिंदुओं पर चर्चा की। प्रमुख रूप से पंडित दीनदयाल कैशलेस कार्ड से इलाज के दौरान निजी अस्पतालों द्वारा अनियमितता बरते जाने तथा कार्डधारकों द्वारा खर्च की गई धनराशि के बिल वाउचर की चिकित्साप्रतिपूर्ति न हो पाने की समस्या उठाई गई।


Blog single photo


मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी बिंदुवार समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया तथा बैठक के कार्यवृत्त जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वार्ता में जिला मंत्री मनोज कुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, जिला सहमंत्री राकेश सोनकर व संगठन मंत्री जगदीश गुप्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष राजाराम दुबे ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कैशलेस चिकित्सा प्रतिपूर्ति अथवा अन्य किसी भी समस्या के समाधान के लिए महासंघ निरंतर प्रयासरत रहेगा।




Top