शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक मुकुल आनंद पाण्डेय के दिशा निर्देशन में सकुशल संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में जनपद के सभी विकासखंडों के 170 कंपोजिट विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के शिक्षकों ने दो चरणों में प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
प्रशिक्षण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत व्यावसायिक कौशल, नैतिक शिक्षा एवं मूल्यबोध, विद्यालय प्रबंधन, प्रभावी कक्षा-कक्ष प्रबंधन तथा विद्यालयों में कला व संगीत के बेहतर क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा व परिचर्चा की गई। प्रशिक्षण में डॉ. सुनील कुमार मौर्या (प्रशिक्षण प्रभारी), नोडल प्रवक्ता जिज्ञासा यादव सहित संदर्भदाता के रूप में नीरज शर्मा, जयेंद्र शंकर मिश्र, शंकर सिंह, शबनम एवं समजर सिंह ने प्रशिक्षण प्रदान किया।