Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश

सोनभद्र। जनपद के गुरमुरा स्थित अटल आवासीय विद्यालय के प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार मण्डल ने प्रेरणादायी संबोधन में बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में साहब सिंह, इंदिरा मिश्रा, माधुरी सिन्हा एवं तपन कुमार नंदी का प्रयास सराहनीय रहा।

कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश सिंह द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी जाकिर हुसैन ने किया। समारोह के दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत नजर आया।





Top