Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• तितली पार्क के पास हादसा, सीएचसी दुद्धी से जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर

सोनभद्र(हाथीनाला)। बुधवार शाम लगभग साढ़े चार बजे एनएच-39 पर तितली पार्क के समीप हथवानी गांव से तितली पार्क घूमने जा रही एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मुस्लिम (16) पुत्र शौकत अली निवासी हथवानी, जो बाइक चला रहा था, को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जबकि मनी कुमार (14) पुत्र अनिल कुमार निवासी हथवानी के दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी। दुर्घटना में बाइक के बीच में बैठा तीसरा युवक पूरी तरह सुरक्षित बताया गया है।

सूचना मिलते ही हथवानी ग्राम प्रधान आनंद कुमार यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि तीनों युवक एक ही गांव के पड़ोसी और मित्र हैं, जो हाथीनाला स्थित तितली पार्क घूमने के लिए निकले थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।





Top