Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• झारखंड बॉर्डर स्थित स्थल पर कथा-पूजन व महाप्रसाद वितरण

सोनभद्र(विंढमगंज)। झारखंड सीमा पर स्थित बाबा डिहवार के चबूतरे पर पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से भी सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे और सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी। श्रद्धालुओं ने मनवांछित फल की कामना से मन्नतें मांगीं। वेद मोहनदास ब्रह्मचारी ने बताया कि वर्षों से यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है, जिसके चलते प्रत्येक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

मौके पर मंदिर के महंत बाबा मनमोहन दास से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। पूरा परिसर मेले का रूप लिए रहा और महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक आस्था की झलक दिखाई





Top