Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• दुद्धी में प्रशासन ने नागरिकों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की

सोनभद्र(दुद्धी)। स्थानीय कस्बा स्थित महिला थाना परिसर में सोमवार को मुस्लिम धर्म के पवित्र पर्व शब-ए-बारात के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय ने उपस्थित संभ्रांत नागरिकों से त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की और प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मो. सैफुल्लाह एडवोकेट ने शब-ए-बारात के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस अवसर पर लोग अपने घरों में रोशनी करते हैं, कब्रिस्तान जाकर मरहूमों के लिए फातिहा पढ़ते हैं और दुआ मांगते हैं।

बैठक में चेयरमैन कमलेश मोहन, फत्तेह मोहम्मद खां, कलीमुल्लाह खां, शाबिर अली, फकरुद्दीन अंसारी, शाहिद आलम सभासद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसआई कुंवर सिंह, कस्बा इंचार्ज हरिकेश राम आजाद, श्याम जी सिंह यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी तैनात रहे और पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।





Top