Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• रंग-रोगन व सजावट के साथ भव्य मेले की तैयारियां तेज

बीजपुर(सोनभद्र)। अजीर सरोवर तट के निकट जरहा स्थित भव्य एवं दिव्य अजिरेश्वर धाम मंदिर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अजिरेश्वर धाम मंदिर समिति के न्यासकर्ता राजेन्द्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में समिति के सदस्यों की देखरेख में मंदिर, संत निवास, वृद्धाश्रम सहित पूरे परिसर में रंग-रोगन और सजावट का कार्य कराया जा रहा है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहां हर वर्ष भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।

मेले में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रांतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन और खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। यह देवस्थान कई दशकों से महाशिवरात्रि मेले के लिए प्रसिद्ध रहा है। देवों के देव महादेव मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, विश्वकर्मा भगवान, सीता-राम, बजरंग बली और मां दुर्गा सहित अन्य मंदिरों के निर्माण के बाद परिसर का दृश्य और भी भव्य प्रतीत होता है। महाशिवरात्रि से पूर्व ही सैकड़ों दुकानों का लगना शुरू हो जाता है, जो अगले दिन तक रहती हैं। पर्व को यादगार बनाने के लिए मंदिर समिति के कार्यकर्ता पूरी लगन से तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।





Top