Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• दिव्यांग प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, पेंशन सत्यापन व फार्मर रजिस्ट्री की एक ही कैंप में सुविधा

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह के निर्देशन में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलों में जनसुविधाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से एक प्रभावी व अभिनव पहल की गई। इस पहल के तहत दिव्यांग प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत कार्ड, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण तथा खाद्यान्न राशन कार्ड से संबंधित सेवाएं एक ही कैंप के माध्यम से उपलब्ध कराई गईं, जिससे पात्र लाभार्थियों को सीधे मौके पर लाभ मिला।

कैंप में 13 दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर ही तैयार कर प्रदान किए गए, जबकि 23 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए। इसके साथ ही किसानों का फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण तथा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी पी0के0 कुमार राय, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





Top