Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• छह चरणों में 654 शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण, नई शिक्षा नीति पर हुआ मंथन

सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सोनभद्र में सामाजिक विषय से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 09/02/2026 (सोमवार) को सकुशल संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण डायट प्राचार्य / उप शिक्षा निदेशक मुकुल आनंद पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के सभी विकासखंडों के उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कुल 654 शिक्षकों ने छह चरणों में सहभागिता की।


Blog single photo


प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के तहत सामाजिक विषयों में हुए बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई। इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र विषयों को विद्यालय स्तर पर बच्चों तक सरल, रुचिकर और प्रभावी ढंग से पहुंचाने के तरीकों पर संवाद हुआ। प्रशिक्षण में सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी सुनील कुमार मौर्या, नोडल प्रवक्ता हरिवंश सिंह के साथ राजेश मौर्या, चंद्रशेखर तथा बाह्य संदर्भदाता के रूप में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र के अर्थशास्त्र प्रवक्ता प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षकों को मार्गदर्शन प्रदान किया।




Top