Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम शीघ्र लागू करने की उठाई मांग

सोनभद्र। रामपुर के अधिवक्ता फारुख अहमद खान की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर हत्यारोपित को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि आए दिन अधिवक्ताओं पर हो रहे प्राणघातक हमलों से अधिवक्ताओं में भय का माहौल है और अपराधियों में पुलिस का खौफ कम होता दिखाई दे रहा है।

महासंघ ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही दिवंगत अधिवक्ता के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने की मांग उठाई गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में शीघ्र अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम (एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट) लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि इस कानून के अभाव में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसे लागू किया जाना आवश्यक है।





Top