शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सोनभद्र(घोरावल)। ब्लॉक संसाधन केंद्र घोरावल पर समेकित शिक्षा के पांच दिवसीय तीसरे बैच का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ 09 फरवरी को खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार पटेल द्वारा मां वीणापाणि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। संबोधन में उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार समेकित बच्चे भी सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा ग्रहण करेंगे, जिससे उनके अंदर हीनभावना नहीं आएगी और वे स्वाभिमान के साथ शिक्षा पूरी कर देश के विकास में भागीदारी निभा सकेंगे।
प्रशिक्षण में संसाधन व्यक्ति के रूप में संजय यादव एवं संतोष सिंह ने नोडल शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ शिक्षण कार्य में शामिल करने की विधियों की जानकारी दी। 50-50 के बैच में कुल 150 शिक्षकों का प्रशिक्षण पूर्ण हुआ। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्र, स्वारथ सिंह, पूजा तोमर, प्रमेंद्र, वंदना, शांति, अलका साहू, दिव्या मिश्रा, अनुराधा सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।