SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र(घोरावल)। जनपद के थाना घोरावल क्षेत्र के लिलवाही निवासी युवक शिव कुमार (35 वर्ष) भीटा के पास अचेत पाया गया, इलाज के लिए रेफर के दौरान रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार राम प्यारे निवासी ग्राम लिलवाही ने थाना घोरावल में लिखित तहरीर दी कि उनका पुत्र मोटरसाइकिल से दुकान पर गया था, लेकिन घर वापस नहीं आया। परिजनों ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय लोढी भेजा। चौकी प्रभारी शिवद्वार ने बताया कि घटना दुर्घटना संबंधी है और किसी प्रकार की कानून व्यवस्था की समस्या नहीं पाई गई।