Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• मिट्टी निकालने गई छह महिलाएं दबने से गांव में पसरा मातम

सोनभद्र। जनपद के म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी जंगल में छुही मिट्टी निकालने गई महिलाओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे करीब छह महिलाएं दब गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी मशीन से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। अब तक तीन महिलाओं के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक की तलाश जारी है। दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सूचना पर एसडीएम, सीओ समेत पुलिस व बचाव टीम मौके पर पहुंची और लगातार मिट्टी हटाने का कार्य जारी रखा। ग्रामीणों के अनुसार महिलाएं जंगल क्षेत्र में छुही मिट्टी निकालने गई थीं, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।





Top