Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• वंडर बॉक्स आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बीआरसी में शुभारंभ

बभनी(सोनभद्र)। शिक्षा क्षेत्र बभनी के ब्लॉक संसाधन केंद्र में परिषदीय विद्यालयों के नोडल शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए वंडर बॉक्स आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पांडेय और बाल विकास विभाग की मुख्य सेविका चमेली देवी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्री-प्राइमरी शिक्षा को और प्रभावी बनाना है, जिसके तहत ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं द्वारा नोडल शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को वंडर बॉक्स के उपयोग की जानकारी दी जा रही है।


Blog single photo


• बच्चों की पढ़ाई को रोचक बनाने पर जोर

खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि वंडर बॉक्स में 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए खिलौने, पहेलियां और चित्रात्मक किताबें शामिल हैं, जो उनकी शिक्षा को रोचक बनाने के साथ कौशल विकास में सहायक होंगी। यूनिसेफ के सहयोग से विकसित इस सामग्री का उपयोग बच्चों के संज्ञानात्मक और शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा। दो दिवसीय प्रशिक्षण में भानू प्रताप सिंह, विष्णु दयाल यादव, अमित कुमार और चंद्रशेखर सिंह प्रशिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि आनंद कुमार सिंह, लाल बहादुर, दिनेश सिंह, निशि दुबे, प्रवीण कुरील सहित कई नोडल शिक्षक और एना युसुफ, शारदा देवी, सीता देवी, चंद्र लेखा समेत 55 आंगनवाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ता शामिल हुए।




Top