Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• करमा बीआरसी में संगोष्ठी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-शिक्षक सम्मानित

करमा(सोनभद्र)। करमा ब्लॉक के बीआरसी परिसर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय केकराही में ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी और प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने सरकारी विद्यालयों में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य अतिथि ने शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों को विद्यालयों के विकास के लिए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।


Blog single photo


• निपुण भारत मिशन और ऑपरेशन कायाकल्प पर दी जानकारी

कार्यक्रम में एआरपी राजकुमार मौर्य, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह और दिनेश कुमार सिंह ने निपुण भारत मिशन, डीबीटी और ऑपरेशन कायाकल्प के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और निपुण भारत मिशन पर बनाई गई रंगोली की भी सराहना की गई। प्रदेश व जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों प्रदीप शुक्ला, शिव देवी, राजकुमारी देवी, फूलकुमारी देवी, चंद्रशेखर सिंह, हिफाजत हुसैन, राम सजीवन और विशम्भर नाथ यादव को सम्मानित कर विदाई दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, ग्राम प्रधान और अभिभावक उपस्थित रहे।




Top