शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में परिषदीय परीक्षा-2026 के मूल्यांकन कार्य से पहले उप-प्रधान परीक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चले इस प्रशिक्षण में प्रधानाचार्य एवं उप नियंत्रक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, प्रांतीय महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक, मंडलीय संगठन मंत्री डॉ. आरती सिंह और प्रशिक्षक अशोक कुमार ने उप-प्रधान परीक्षकों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
• मूल्यांकन केंद्र पर मोबाइल रहेगा पूरी तरह प्रतिबंधित
दूसरे सत्र में परीक्षक और अंकेक्षक के रूप में नियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण हुआ, जिसमें सभी को मूल्यांकन प्रक्रिया के नियमों से अवगत कराया गया। इस दौरान बताया गया कि मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और इंटरमीडिएट में एक दिन में अधिकतम 45 उत्तर पुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।