Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बीएमएस द्वारा आयोजित समारोह में अतिथियों ने दी बधाई, कहा- युवाओं के लिए प्रेरणा

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित ठेंगड़ी भवन में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के पदाधिकारियों द्वारा आईसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सौरभ गुप्ता का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह मौजूद रहे। इस दौरान सौरभ गुप्ता एवं उनके पिता रामजी गुप्ता को बुके, माला, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही बीएमएस कार्यालय में प्रथम आगमन पर थाना प्रभारी राजेश सिंह का भी स्वागत किया गया।


Blog single photo


• युवाओं के लिए प्रेरणा बनी सफलता

कार्यक्रम में कमलाकांत पांडे, योगेश त्रिपाठी, निशांत कमल, राकेश कुमार राय, एसएन पाठक, अनिल त्रिपाठी, प्रमोद द्विवेदी, संजय कुमार, हरिओम मिश्रा, रामनिवास, उदय उपाध्याय, एसएन गांगुली, रामजियावन गुप्ता, रघुराज सिंह, रविन्द्र पांडे, एसपी तिवारी, मुकेश शाही, तरुण मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सौरभ गुप्ता की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में सौरभ गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज और राष्ट्र के लिए बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।




Top