अजीत पाण्डेय संवाददाता
बभनी(सोनभद्र)। बभनी शिक्षा क्षेत्र के तीन मेधावी बच्चों ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्राथमिक विद्यालय नवाटोला प्रथम की छात्रा खुशी कुमारी पुत्री संतोष गुप्ता, निवासी परसा टोला, ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद 43वां स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पिता के निधन के बाद मां के संरक्षण में पढ़ाई करते हुए मिली इस सफलता ने सभी को भावुक कर दिया। विद्यालय के अध्यापक रीता यादव, एआरपी अमित कुमार, शिक्षामित्र वीरेंद्र गुप्ता और रेखा गुप्ता ने छात्रा को सम्मानित किया।
• अन्य दो छात्रों ने भी शानदार अंक और रैंक से बढ़ाया गौरव
होली लाइट पब्लिक स्कूल के छात्र प्रिंस कुमार पुत्र राजेश कुमार, निवासी पोखरा, ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में 96.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। वहीं कंपोजिट विद्यालय घघरा के छात्र रोहित कुमार ने 68वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। तीनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी बभनी राकेश कुमार पांडेय ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।