Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• नववर्ष और नवरात्र पर निकली विशाल यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी

बभनी(सोनभद्र)। चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष के अवसर पर बभनी क्षेत्र में विभिन्न हिंदू संगठनों के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत भंवर करमघट्टी से होकर आसनडीह बॉर्डर तक हुई और अंत में बभनी मुख्य बाजार में भगवान श्री राम की आरती के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए। सैकड़ों मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों के साथ निकली इस यात्रा में “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

• झांकियों और भक्ति संगीत ने बढ़ाया उत्साह, सुरक्षा में पुलिस रही सतर्क

शोभायात्रा के दौरान राम, सीता और भारत माता की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, वहीं डीजे की धुन पर भगवा वस्त्रों में श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की तैयारी पहले से की गई थी और रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव पुलिस बल के साथ विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। कार्यक्रम में मनोज पांडेय, लालकेश कुशवाहा, भोलू जायसवाल, राकेश रंजन सिंह, जे पी जायसवाल, सतीश जायसवाल, मिथिलेश सिंह, डॉ संदीप सिंह, डॉ हीरालाल, सुनील गुप्ता, रवि शंकर गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।





Top