वीरेंद्र कुमार संवाददाता
विंढमगंज(सोनभद्र)। चैत नवरात्र के प्रथम दिन से ही ग्राम पंचायत सलैयाडीह स्थित मां काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम करीब 7 बजे से ही सैकड़ों की संख्या में जुटीं महिलाओं ने मां भगवती की आराधना में भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर में देर रात तक पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा, वहीं श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने लायक रहा।
• कथा वाचन में गूंजा श्रीराम का संदेश, प्रसाद वितरण से बढ़ी श्रद्धा
इसी क्रम में दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से जुड़े श्री राम जानकी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी बुंदेलखंड चित्रकूट से आई कथा वाचक निशि द्वारा प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीराम के नाम का स्मरण ही कलयुग में जीवन को भवसागर से पार लगाने का माध्यम है। कथा के उपरांत मां काली मंदिर और श्री राम जानकी मंदिर में फलाहार का प्रसाद वितरित किया गया, जबकि पूरे क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से भक्ति की धुन गूंजती