Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• अलग-अलग मस्जिदों में तय समय पर अदा हुई नमाज, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा

घोरावल(सोनभद्र)। नगर सहित जुड़िया, रामपुरवा, फुलवारी डोडिहार और कस्बा घोरावल में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में मुफ्ती अरशद द्वारा नमाज अदा कराई गई, जबकि उसरहवा मस्जिद में मौलाना मेराज ने नमाज पढ़ाई। नमाज के दौरान मुल्क की अमन-चैन, तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक भावनाओं से सराबोर नजर आया।

• नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और घोरावल थाना प्रभारी बृजेश सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में मदरसा अशरफिया रिजविया के नाजिम मौलाना सादिक रजा बरकत अली, सभासद मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद सौदागर, इनामुल हक अंसारी, सहबान अली, अशरफ अली, हाफिज कुतुबुद्दीन, हाफिज परवेज, हाफिज उमर, मुमताज अली, इमरान मंसूरी, समीर, वारशी, तौफीक अहमद, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद सलीम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Blog single photo

.




Top