अजीत कुमार की रिपोर्ट
भदोही। क्षेत्र के नियरंत बीड़ा में मधुमक्खियों के हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ने का आरोप सामने आया है। बुधवार रात करीब 9:30 बजे बीड़ा स्थित एमएस स्मार्ट सेल मोबाइल एसोसिएट के मालिक संदीप गुप्ता पर मधुमक्खियों के झुंड द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आई है। इस हमले में उनके पैरों में कई जगह डंक लगने की जानकारी दी गई, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां भी होने लगीं।
• अस्पताल में भर्ती, पहले भी हमलों का आरोप
संदीप के भाई शिवाकांत के अनुसार परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ‘वरदान हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया, जहां सांस लेने में दिक्कत के चलते डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। परिवार का आरोप है कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले उनके दूसरे भाई रंजीत गुप्ता पर भी मधुमक्खियों द्वारा तीन बार हमला किया जा चुका है, जिसमें उन्हें 24 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। लगातार हमलों के कारण ग्राहक दुकान पर आने से डर रहे हैं, जिससे व्यापार प्रभावित होने का आरोप लगाया गया है।