Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के बीच भव्य स्वागत, बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

बभनी(सोनभद्र)। बभनी में नव निर्वाचित भाजपा जिला महामंत्री शारदा खरवार और जिला मंत्री सुषमा गौड़ के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और बाजे के साथ फूल-मालाएं पहनाकर दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया और जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। स्वागत के बाद बभनी स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

• संगठन मजबूती और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी पर दिया गया संदेश

बैठक में शारदा खरवार ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाया जाएगा तथा हर कार्यकर्ता की समस्या को अपनी समस्या मानकर समाधान किया जाएगा। वहीं सुषमा गौड़ ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर पार्टी की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Top