सौरभ की रिपोर्ट
राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। जिला सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी परिसर में नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। मेले में लगभग 150 युवाओं ने भाग लिया, जबकि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा नव निर्माण से जुड़ी पुस्तकों और फोल्डरों का भी वितरण किया गया।
मेले में हिटाची कैश मैनेजमेंट सर्विसेज प्रा० लि०, ठाकुर पब्लिकेशन, सोलेरा इंडस्ट्रीज प्रा० लि० और कृतिका एडवरटाइजिंग समेत कुल 7 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न पदों पर कुल 67 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस दौरान राजेश भारती, विनय सिंह, प्रमोद तिवारी, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जमील अहमद, प्रदीप सिंह, पवन कुमार सोनकर, सुरेन्द्र प्रजापति, मनोज और अशोक मौजूद रहे।