Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

थानों में समाधान का दिन, जमीन विवादों पर प्रशासन का सख्त फोकस

सोनभद्र। जनपद के सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया, जहां पुलिस और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि संबंधी मामलों को प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ऐसे सभी प्रकरणों का निस्तारण पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम के माध्यम से किया जाए, ताकि लोगों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और मामलों का त्वरित समाधान हो सके।

• सैकड़ों शिकायतें पहुंचीं, मौके पर ही निपटे कई मामले

कार्यक्रम के दौरान पुलिस से जुड़े 04 और राजस्व विभाग से जुड़े 158 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से पुलिस के 08 और राजस्व के 85 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाया जाएगा।





Top