Breaking News
किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     एसटीपी निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त     |     मध्य प्रदेश की शराब, पश्चिम बंगाल की कार... सोनभद्र में तस्करी का खेल बेनकाब     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• अचानक लगी आग से 6 बीघा गेहूं, चना और जौ नष्ट, ग्रामीणों ने मुआवजे की उठाई मांग

चोपन(सोनभद्र)। कोटा ग्राम पंचायत के अम्मटोला में दोपहर करीब 1 बजे खलिहान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 6 बीघा में फैली गेहूं, चना और जौ की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन घटना से किसानों को भारी नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है।

• मुआवजे की मांग, जांच की उठी आवाज

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया और उन्होंने प्रशासन से आग लगने के कारणों की जांच कराने के साथ ही पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते ठोस व्यवस्था नहीं की गई तो इस तरह की घटनाएं आगे भी किसानों के लिए बड़ी समस्या बन सकती हैं।





Top