सौरभ की रिपोर्ट
घोरावल (सोनभद्र)। जनपद के कुशहरा क्षेत्र में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्यास पीठ से कथा वाचन करते हुए मानस मयूर पण्डित गणेश देव पाण्डेय ने राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित मानस में श्रीराम नाम का प्रभाव सर्वत्र दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि राम नाम ऐसा महामंत्र है, जिसका जप स्वयं महादेव भी करते हैं और जिसकी महिमा का वर्णन करना भी कठिन है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए।
• भक्ति और ज्ञान के संगम से गूंजा माहौल
भागवत कथा के व्यास नैतिक मिश्र ने संगीत मय कथा के माध्यम से धुंधकारी और गोकर्ण की कथा सुनाई। उन्होंने शुकदेव जी द्वारा परीक्षित को बताए गए योग, भक्ति और मोक्ष के मार्ग पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में यज्ञाचार्य हरिराम मिश्र, मुख्य यजमान प्रेमनाथ पाण्डेय व उषा पाण्डेय सहित कृष्ण कुमार मिश्र, कमलेश मिश्र, रवि चौबे, अंकुल मिश्र, लवकुश पाठक, वेद प्रकाश मिश्र, मोहन तिवारी, सोहन तिवारी, विशाल चौबे, रोहित मिश्र, यीशु पाण्डेय, रामानन्द पाण्डेय, विमलेश यादव, विनोद पाण्डेय, वेदांती, उमाकांत, दिवाकर, उमेश चंद पाण्डेय, मिथिलेश मिश्र व आचार्य प्रशांत तिवारी समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।