Breaking News
किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     एसटीपी निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त     |     मध्य प्रदेश की शराब, पश्चिम बंगाल की कार... सोनभद्र में तस्करी का खेल बेनकाब     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप, टक्कर मारकर चालक मौके से फरार

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में शिव मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार द्वारा लापरवाही से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में 35 वर्षीय जिरमन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक चला रहे उनके भतीजे राकेश कुमार को हल्की चोटें आईं। बताया जा रहा है कि जिरमन देवी अपने मायके गुलालझरिया से ससुराल बराईडाड मल्देवा जा रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

• टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी, हालत बिगड़ने पर किया गया रेफर

घटना के दौरान पीछे बैठी अनारमति कुमारी सुरक्षित रहीं और उन्होंने बताया कि अचानक गली से निकले एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। सूचना मिलते ही चाचा शिव प्रसाद मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस से घायल जिरमन देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां डॉ. सुनील की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद पैर में गंभीर चोट को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।





Top