Breaking News
किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     एसटीपी निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त     |     मध्य प्रदेश की शराब, पश्चिम बंगाल की कार... सोनभद्र में तस्करी का खेल बेनकाब     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल, अस्पताल ले जाते ही एक युवक ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर सोमवार रात ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भिजवाया। हादसे में बाइक सवार धरम, लोकमन, अजय और आरके कुमार निवासी डोडहर घायल हो गए, जबकि ऑटो सवार चंपा देवी निवासी नधिरा भी जख्मी हो गईं।

• तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, गांव में पसरा मातम

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया, जहां उपचार के दौरान धरम (35) की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सभी युवक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी नधिरा गांव के पास सामने से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गई। मृतक निजी कंपनी में कार्यरत था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक का माहौल है।





Top