Breaking News
किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     एसटीपी निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त     |     मध्य प्रदेश की शराब, पश्चिम बंगाल की कार... सोनभद्र में तस्करी का खेल बेनकाब     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• लगातार तीसरे दिन भी भीषण गर्मी का कहर, दिन में बाहर निकलने से बचते दिखे लोग, रात में भी नहीं मिली राहत।

सोनभद्र। क्षेत्र में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे दिनभर आसमान से आग बरसती महसूस हुई। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के कारण लोग छांव तलाशते नजर आए। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों में भी आवाजाही काफी कम दिखाई दी।

• रात में भी बढ़ी बेचैनी, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दिनों भी तापमान 43 डिग्री के आसपास बना रहा। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। लोग कूलर और एसी के सामने बैठे नजर आए, जबकि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लोगों की परेशानी और बढ़ गई।





Top