Breaking News
किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     एसटीपी निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त     |     मध्य प्रदेश की शराब, पश्चिम बंगाल की कार... सोनभद्र में तस्करी का खेल बेनकाब     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग को लेकर चाचा नेहरू पार्क में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिससे माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर हो गया। यह अभियान शहीद ए आजम भगत सिंह चेतना संस्था सोनभद्र के तत्वाधान में आयोजित हुआ, जिसमें सरदार अजीत सिंह भंडारी, सरदार प्रितपाल सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, विवेक सिंह पटेल, राजाराम दुबे, बृजेश श्रीवास्तव, देवानंद पाठक और राकेश चौधरी समेत कई लोगों ने हिस्सा लेते हुए हस्ताक्षर कर अपनी आवाज बुलंद की।

संस्था के अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि भगत सिंह देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। वहीं संयोजक अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यह अभियान सिर्फ सोनभद्र तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देशभर में इसे चलाया जाएगा, ताकि आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी को उनका उचित सम्मान दिलाया जा सके।


Blog single photo

.




Top