Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• संदिग्ध हालात में मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, गांव में फैली सनसनी

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के घघरा गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक नवविवाहिता का शव नाले के पास पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान रेखा के रूप में हुई है, जिसकी शादी अप्रैल में हुई थी। परिजनों के अनुसार वह रात में बारात देखने गई थी और लौटकर सो गई थी, लेकिन भोर में घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने उसका शव नाले के किनारे देखा। शव की स्थिति को लेकर दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

• हत्या की आशंका गहराई, पुलिस जांच में जुटी

मामले में कई ऐसे पहलू सामने आए हैं जिससे आत्महत्या की बजाय हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है और ग्रामीणों का कहना है कि साक्ष्य मिटाने के लिए घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।





Top