मनीष कुमार संवाददाता
दुद्धी(सोनभद्र)। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से दुद्धी तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी निखिल यादव को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर लाठीचार्ज की घटना की कड़ी निंदा की और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
• कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
अधिवक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में अधिवक्ताओं पर इस प्रकार बल प्रयोग किया जाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने घायल अधिवक्ताओं को उचित उपचार और मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई। इस दौरान दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, प्रभु सिंह कुशवाहा, सचिव दिनेश कुमार, अंजनी सिंह, अरुणोदय जौहरी, नंदलाल, आनंद कुमार, सुखसागर यादव, रामसागर, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।