Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• कई टोले आज भी बिजली और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित, “हर घर जल योजना” पर उठे सवाल

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व छात्र संघ मंत्री दीपू शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत कोटा के आदिवासी बहुल टोले एवं मजरों में पेयजल और बिजली व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन की “हर घर जल योजना” और विद्युत योजनाएं आज भी कई दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों तक धरातल पर नहीं पहुंच सकी हैं। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण दूषित जल स्रोतों, चूहाड़ और नालों का पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

• कागजों में दौड़ रही योजनाएं, गांवों में नहीं पहुंची सुविधा

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कोटा के मनीजराडंडी, बसुधा, सरपतवा, हेठुआ, जुड़वानी और बरसौना जैसे टोले अब तक शुद्ध पेयजल व्यवस्था से वंचित हैं। वहीं मनीजराडंडी, मझौली, हड़हाखोली, सनातडण्डी, हेठुआ, धवाईडण्डी, खरदलडण्डी, सलइबनवा पूर्वी और बसुधा पश्चिमी जैसे इलाकों में आजादी के दशकों बाद भी बिजली नहीं पहुंच सकी है। दीपू शर्मा ने कहा कि यह बेहद विडंबनापूर्ण स्थिति है कि जिस सोनभद्र की बिजली आधे भारत को रोशन करती है, वहीं के आदिवासी गांव आज भी अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल स्थलीय जांच कराकर शुद्ध पेयजल और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। इस दौरान राकेश कुमार, दीपक चौधरी, तुलसीदास, दीपक और सोनू अशोक समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।


Blog single photo

.




Top