Breaking News
किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     एसटीपी निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त     |     मध्य प्रदेश की शराब, पश्चिम बंगाल की कार... सोनभद्र में तस्करी का खेल बेनकाब     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• रिहंद बलभ पंत सागर क्षेत्र में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, गहरे पानी में जाने से बचने की अपील

बीजपुर(सोनभद्र)। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीजपुर थाना क्षेत्र के रिहंद बलभ पंत सागर जलाशय के किनारे पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जलाशयों के आसपास साइन बोर्ड लगवाकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया। बोर्डों पर “पानी जानलेवा है”, “जीवन अनमोल है”, “शराब का सेवन न करें”, “गहरे पानी में न जाएं” जैसे चेतावनी संदेश लिखे गए हैं। साथ ही टोल फ्री नंबर भी अंकित किए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद मिल सके।

• सेल्फी और नहाने के दौरान हो चुकी हैं कई अप्रिय घटनाएं

पुलिस ने बताया कि अक्सर लोग पिकनिक और घूमने-फिरने के लिए जलाशयों के किनारे पहुंचते हैं और इस दौरान गहरे पानी में उतरने, नहाने या सेल्फी लेने के दौरान हादसों का शिकार हो जाते हैं। कई मामलों में लोगों की जान भी जा चुकी है, जिससे परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट जाता है। अभियान के दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमला कांत पाण्डेय सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।





Top