Breaking News
किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     एसटीपी निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त     |     मध्य प्रदेश की शराब, पश्चिम बंगाल की कार... सोनभद्र में तस्करी का खेल बेनकाब     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• घुरकरी गांव के पास सड़क पर अनियंत्रित हुईं बाइकें, दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर

घोरावल(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के घुरकरी गांव में रविवार शाम करीब पांच बजे सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। सभी घायल आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और दो बाइकों पर सवार होकर मिर्जापुर जनपद के मड़िहान क्षेत्र में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान घुरकरी गांव के पास सड़क निर्माण कार्य के चलते खोदी गई सड़क पर उनकी बाइकें अनियंत्रित हो गईं और सभी लोग गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

• घायलों को सीएचसी में कराया गया भर्ती

सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सरस्वती और प्रीति की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।





Top